
बाराबंकी। आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से सम्बन्धित ब्लॉक सिद्धौर के अन्तर्गत वार्ड नंबर 45 सिद्धौर चतुर्थ के विभिन्न ग्राम पंचायतों पूरे चन्द्रमन, असन्द्रा, शेष पुर जाहिद में भाजपा ग्राम संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों के द्वारा भाजपा ग्राम चौपाल सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता राम बाबू द्विवेदी भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा सिद्धौर मंडल प्रभारी रहे।
उन्होंने सम्मानित मतदाताओं को मोदी एवं योगी द्वारा चलाई जा रहीं जनकल्याण कारी योजनाओं एवं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ सरकार की नीतियों को एवं राष्ट्र वाद के मुद्दे पर मतदाताओं को जानकारी दी।
इस अवसर पर भगवंत लाल रावत सदस्य प्रांतीय परिषद, दिनेश शर्मा वार्ड चतुर्थ प्रभारी, प्रवीण सिंह वार्ड चतुर्थ संयोजक, शशांक चौरसिया मंडल सिद्धौर उपाध्यक्ष, अभिजीत चौरसिया मंडल मंत्री एवं ग्राम संयोजक, डा0 पंकज गुप्ता ग्राम संयोजक, संतोष सोनी बूथ अध्यक्ष, दीपू शुक्ला ग्राम संयोजक, वीरेंद्र तिवारी बूथ अध्यक्ष, नौमी लाल रावत किसान मोर्चा आदि भाजपा कार्यकर्ता बन्धु एवं सम्मानित मतदाता बन्धु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट–नितेश मिश्रा