बाराबंकी: रक्तदान के द्वितीय चरण में भाकियू (भानु) कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा।

बाराबंकी। आज जनपद बाराबंकी में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी व रवि वर्मा मंडल अध्यक्ष अयोध्या युवा मंडल अध्यक्ष कपिल वर्मा के निर्देशानुसार भारतीय किसान यूनियन भानू के युवा जिला अध्यक्ष रोहित द्विवेदी जी की नेतृत्व में कई किसान साथियों ने रक्तदान किया।

युवा जिलाध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने बताया कि हमारा संगठन दूसरे सप्ताह रक्तदान का कार्यक्रम किया गया, किसान नेता ने अधिकारियों से बताया कि हम किसानों का दिया हुआ रक्त अनाथ व गरीब लोगों को निशुल्क दिया जाए तभी हमारा व हमारे संगठन का रक्दान कार्यक्रम सफल होगा।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप रक्त दान करने में युवा मंडल अध्यक्ष कपिल वर्मा मंडल सचिव बंटी शुक्ला युवा मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश रावत युवा जिला महामंत्री कुरील युवा जिला सचिव गोलू पांडेय ने रक्तदान किया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राधेरमन युवा मंडल अध्यक्ष छात्र संघ राहुल वर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष शिवा पाठक जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ रितेश सिंह नंदन जिला उपाध्यक्ष बब्लू रावत युवा नगर अध्यक्ष चन्दन बाजपेई नगर उपाध्यक्ष हर्ष ठाकुर नमन धूरिया आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *