mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: आयकर में अधिक कटौती को लेकर यूटा का ज्ञापन

बाराबंकी: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ने जिले में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर जिले की वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) को समस्याओं के त्वरित निराकरण कराए जाने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में फरवरी माह के वेतन से अपेक्षित टैक्स से अधिक धनराशि काटने का संज्ञान लेकर, उक्त लापरवाह कार्मिकों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात की गयी।

ज्ञात हो फरवरी माह का वेतन जो विगत दिनों परिषदीय शिक्षकों के खातों में प्राप्त हुआ है। वेतन प्राप्त होने के पश्चात से ही जनपद के सैकड़ों शिक्षकों द्वारा आयकर के रूप में वेतन से बहुत अधिक धनराशि काटे जाने की शिकायत की जा चुकी है। ज्ञात हो पूर्व के वर्षों में भी उक्त कार्यालय के कार्मिकों की लापरवाही के कारण शिक्षकों के वेतन से आयकर से अधिक धनराशि काटी जा चुकी है। उक्त लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली के कारण जनपद के शिक्षकों में काफी अधिक रोष व्याप्त है। संगठन इस प्रकार किए जा रहे शिक्षकों के शोषण की कड़े शब्दों में निंदा करता है। संगठन ने अनुरोध पूर्वक पूरे प्रकरण की जांच करा कर दोषी कार्मिकों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने की बात कही, अन्यथा कि स्थिति में संगठन आंदोलन को विवश होगा।

ज्ञापन देने में संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, कोषाध्यक्ष पूर्णेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा, जिला आडिटर आशीष शुक्ल, जिला संगठन मंत्री दीपक मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर देवेन्द्र निरंजन, बंकी विशाल सिंह आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट-नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *