mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडेय के निधन पर शोकसभा आयोजित! दी गयी श्रद्धांजलि

बाराबंकी। वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता एवं हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष केशव पाण्डेय का कोरोना उपचार के दौरान निधन हो गया। गुरूवार को गांधी भवन में बाराबंकी ईकाई द्वारा वरिष्ठ पत्रकार केशव पाण्डेय के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

शोक सभा की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष पाटेश्वरी प्रसाद ने कहा कि स्व. केशव पाण्डेय पांडेय की ऊर्जा और पत्रकारिता के प्रति समर्पण सदैव प्रेरक रहेगा। उनका संगठन के प्रति समर्पण का जज्बा किसी मिसाल से कम नहीं रहा। उन्होंने संगठन को आगे बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। वह सादगी और सरलता की प्रतिमूर्ति थे। हर किसी की मदद करना उनके स्वभाव में था।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कहा कि केशव पाण्डेय संगठन के एक सच्चे सेनापति थे, जिन्होंने राज्यव्यापी स्तर पर निस्वार्थ भाव से संगठन का विस्तार किया। वह लोक हित के लिए आवाज बुलन्द करने वाले पत्रकार थे। केशव पाण्डेय पत्रकारों के मार्गदर्शक ही नहीं बल्कि उनके अगुआ भी थे। वह हर वक्त पत्रकारों की लड़ाई के लिए तैयार रहते थे। आखिरी सांस तक उन्होंने पत्रकार हित के लिए संघर्ष करते रहे। स्व केशव पाण्डेय ने सदैव निर्भीक पत्रकारिता की।

महामंत्री रंजय शर्मा ने कहा कि स्व. पाण्डेय ने पत्रकारों की हौसलाफजाई करते हुए उचित पथप्रदर्शित किया। उन्होंने हमेशा भ्रष्ट तंत्र व समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ धारदार पत्रकारिता की। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह कलम की दुनिया के अनमोल हीरे थे। जिन्हें दुर्भग्यवश हम सभी ने खो दिया है। उनका निधन समाज व पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णनीय क्षति है।

प्रदेश मंत्री रत्नेश कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती और एकता ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केशव पांडेय के असमय निधन से संगठन को भारी क्षति हुई है जिसकी भरपाई मुश्किल है। वह पत्रकार संगठन के लिए चैबीस घंटे तैयार रहते थे।

सचिव मनीष सिंह ने कहा कि स्व. केशव पांडेय एक कर्मठ और नेक दिल इंसान थे। वे भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें चिरस्मरणीय रहेगी। संगठन इस दुख की घडी में शोक संतप्त परिवार के साथ है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिफ हुसैन, सरदार राजा सिंह, संतोष शुक्ला, अमर बहादुर सिंह, अखिलेश मिश्र, मो. आदिल, प्रदीप बाजपेयी, लवकुश शरण आनन्द, मो. अदीब इकबाल, वरूण सिंह चैहान, अनिल यादव, कल्बे अली रज़ा, तौफीक अहमद, दिनेश निषाद, कपिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *