mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: प0 बंगाल में हिंसा के विरोध में धरने पर बैठे भाजपाई।

बाराबंकी। पश्चिम बंगाल में हुई चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपने-अपने घरों पर धरना देकर विरोध प्रकट किया।लखपेड़ाबाग स्थित सांसद आवास पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सांसद व अन्य पदाधिकारी धरने पर बैठे। सभी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या एवं हिंसा का निंदा करते हुए हिंसा में शामिल टीएमसी के गुंडों पर कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की। सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद ममता बनर्जी के इशारे पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जो हिंसात्मक कार्यवाही की है उसकी कड़े शब्दों में भत्सर्ना की जानी चाहिए।

जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव बाद टीएमसी के गुंडों ने जिस प्रकार भाजपा कार्यालयों एवं कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया उसकी कठोर शब्दो मे निंदा करता हूं। कहा कि हिंसा करने वालों को तुष्टिकरण की नीति पर चलने वाली ममता बनर्जी का वरदहस्त प्राप्त है।भाजपा लोकतंत्र की मर्यादाओं का पालन करते हुए हिंसा का पुरजोर विरोध करती है साथ ही हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करती है।इसी प्रकार के धरना-प्रदर्शन प्रत्येक मण्डल एवं बूथ स्तर पर आयोजित किये गए जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर बैठकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शित किया।भाजपाइयों ने हिंसा का पुरजोर विरोध करते हुए टीएमसी की कठोर शब्दो ने निंदा की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्दीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविंद मौर्य,दिनेश रावत,हर्षित वर्मा मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *