सीतापुर: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत व बेटा घायल।

सीतापुर – रमुवापुर गांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माँ की मौत व बेटा घायल, पुलिस ने ट्रक चालक पर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रेउसा थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में मंगलवार दोपहर मौरंग लदे ट्रक के सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।
बाइक पर बैठी दुंदलादेवी उम्र 60 वर्ष पत्नी गोबरे निवासी लउकीनेवादा ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आने पर कुचलकर मौत हो गयी।


बाइक सवार किशन कुमार पुत्र गोबरे निवासी लउकी नेवादा को सामान्य चोटे आई। घायल पुत्र किशन ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रमुवापुर गांव में बैंक को जा रहा था।
रास्ते में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेउसा पुलिस ने ट्रक चालक पर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *