mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

विचारधारा के सच्चे ध्वजवाहक थे बंशीलाल! मण्डल अध्यक्ष की मृत्यु पर शोक सभा आयोजित।

बाराबंकी। प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी रामचन्द्र कनौजिया ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर कार्य करने वाली पार्टी है और सूरतगंज के मण्डल अध्यक्ष बंशीलाल वर्मा जैसे कार्यकर्ता उसी विचारधारा को समाज मे निचले तबके तक पहुँचाने का कार्य करते रहे हैं।उनके आकस्मिक निधन पर पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है।प्रदेश मंत्री भाजपा के मण्डल अध्यक्ष के निधन पर आयोजित वर्चुअल शोक सभा मे बोल रहे थे।सभी उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद उपेंद्र रावत ने अपने सम्बोधन में उन्हें पार्टी का कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बताया।विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि बंशीलाल वर्मा रामनगर विधानसभा के एक मजबूत एवं जुझारू कार्यकर्ता थे।कहा कि सबको साथ लेकर चलना उनके स्वभाव की खासियत थी।शोक संवेदना व्यक्त करते करते शरद अवस्थी का गला रुंध गया और वे फफक-फफक कर रोने लगे।जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुरतगंज मण्डल में पार्टी को तीसरे स्थान से पहले स्थान पर पहुँचाने के लिए बंशीलाल जी को हमेशा याद किया जाता रहेगा।उन्होने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।उन्होने इस दौरान अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु पर भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

विधायक बैजनाथ रावत,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू एवं सन्तोष सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।दो मिनट का मौन रखकर सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शरीर की आत्मा की शांति की कामना की। 58 वर्षीय बंशीलाल वर्मा लगातार दूसरी बार सूरत गंज के मण्डल अध्यक्ष चुने गए थे।वे पार्टी के विभिन्न दायित्यों पर गत 25 वर्ष से कार्य कर रहे थे।इस अवसर पर पूर्व विधायक राजरानी रावत,शीलरत्न मिहिर,सन्दीप गुप्ता,रचना श्रीवास्तव,अरविंद मौर्य,विजय आनन्द बाजपेई, कैप्टन विजय श्रीवास्तव,अलका मिश्रा,अलका सिंह पटेल,सन्तोष पांडेय,रोहित सिंह विनीत वर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *