mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

49 के हुए योगी, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री अखिलेश व मायावती ने फोन करके दी बधाई!

लखनऊ -उत्तर प्रदेश को पहली बार भगवा नेतृत्व देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 49वां जन्मदिन है। उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। हालांकि, बाल ब्रह्मचारी और योगी होने के नाते वे अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। आज भी सीएम योगी रोजाना की तरह जनता के काम कर रहे है लेकिन उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा हुआ है।

सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। योगी के धुर विरोधी माने जाने वाले पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव सीएम योगी के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं यही वजह है कि उन्होंने भी बकायदा फोन करके महंत योगी आदित्यनाथ को बधाई दी इसके अलावा देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी। देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने भी योगी को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही ट्वीट किया- ”प्रदेश के विकास और जन कल्याण के लिए वे समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में यूपी उत्तरोत्तर प्रगति करे यही कामना है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।”

योगी उत्तर के इतिहास के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं जो कि अविवाहित होने के साथ ही धार्मिक निष्ठा और राष्ट्रीय भावना को सबसे ऊपर मांगते हैं उनकी ईमानदारी और अनुशासन की कार्यशैली का विरोधी भी लोहा मानते हैं।
यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ को दलीय सीमाओं से आगे बढ़ते सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने बधाई दी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी योगी को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके कैबिनेट के साथियों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं ने सीएम को बधाई दी। कई जगह पर कार्यकर्ता सीएम योगी के जन्मदिन पर सेवा कार्य भी कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ देश की राजनीति के बड़े खिलाड़ी बन चुके हैं वह उन गिने चुने नेताओं में से हैं जिन्हें लगातार गोरखपुर जैसी सीट से लोकसभा सदस्य बनने का सौभाग्य मिला है।
सीएम योगी साल 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार पांच बार लोकसभा सांसद रहे हैं। साल 2017 में वह यूपी के मुख्यमंत्री बने।

22 साल की उम्र में आदित्यनाथ योगी बन गए थे। साल 1993 में एमएससी की पढ़ाई के लिए वह गोरखपुर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने 15 फरवरी 1994 को गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा ग्रहण कर ली और घर त्याग दिया।
साल 1998 में महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। इसके बाद योगी आदित्यनाथ को लोकसभा प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। जिसके बाद हुए चुनाव में वह मात्र 26 साल की ही उम्र में जीतकर हासिल कर संसद भवन पहुंचे। पहले ही चुनाव में जीत दर्ज करने वाले योगी आदित्यनाथ को सबसे कम उम्र में सांसद बने।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्‍म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम आनन्‍द सिंह बिष्‍ट और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी कुल सात-भाई बहन हैं वह अपने माता-पिता के पांचवी संतान हैं। मात्र 22 साल की उम्र में जब ज्यादातर नौजवान सुख सुविधा वाले जीवन के सपने देखते हैं विलासिता पूर्ण जीवन के प्रयत्न करते हैं उस उम्र में योगी आदित्यनाथ से देश धर्म के हित में आजीवन योगी बनने का संकल्प ले लिया और अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर देश सेवा के लिए राजनीति में उतर गए।

शरीर पर भगवा और मन में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान योगी आदित्यनाथ की पहचान का हिस्सा है। गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में दशकों तक अपना प्रभाव रखने वाले आदित्यनाथ को 5 बार लगातार गोरखपुर की जनता ने सांसद बनाया और उनकी लोकप्रियता और अनुशासित व्यक्तित्व को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी अब उनके कार्यकाल का पांचवा वर्ष है।

2022 का चुनाव सामने है और योगी आदित्यनाथ को अपने जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा देनी है।

yogi के जन्मदिन के मौके पर उनके लिए इससे अच्छी कोई शुभकामना नहीं होगी की उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रामराज्य कायम हो सभी वर्गों के लोग सुखी हो और 2022 में फिर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिले।

ब्यूरो रिपोर्ट द इंडियन ओपिनियन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *