बाराबंकी: वर्चुअल बैठक के जरिये युवाओ को जोड़ने के दिये निर्देश।

बाराबंकी: आज समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन की अगुवाई में बाराबंकी की सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, विधानसभा के पदाधिकारियों , ब्लॉक के पदाधिकारियों एवं नगर के पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक करके संगठन को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एवं आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने के लिए दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ-फरेब से तंग आ गई है। उसके सब्र का बांध टूट चला है। वह अब किसी प्रलोभन अथवा बहकावे में आने वाली नहीं है। उसने सन् 2022 में समाजवादी पार्टी को गद्दी पर बिठाने और भाजपा को गद्दी से उतारने का मन बना लिया है।
इस बार समाजवादी पार्टी 350 सीटों से अधिक जनता के समर्थन से जीतने का लक्ष्य पूरा करेगी। जब भाजपा बिना विकास किए बहुमत ला सकती है तो समाजवादी पार्टी ने तो अपनी सरकार में रिकार्ड विकास कार्य किए हैं और जनता को कभी धोखे में नहीं रखा है।

इसी क्रम में आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि सच तो यह है कि अब भाजपा सरकार ने बिना कोई काम किये उत्तर प्रदेश का साढ़े चार वर्ष का समय बर्बाद कर दिया। विकास कार्य ठप्प हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल दिखाई दे रही है। भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा भी जनता की निगाह में उजागर हो चुका है। साढ़े चार वर्ष हो गए जनता अच्छे दिनों की उम्मीद लगाए बैठी रही। उसे निराशा और हताशा ही हाथ लगी है। दुनिया भर में भाजपा ने प्रदेश की बदनामी कराई है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विकास सिंह बिसेन ,सोनू यादव, प्रशांत गुप्ता ,अनुराग सिंह, खान साहब, मोहम्मद अलीम, राजकुमार आदि लोग मौके पर मौजूद रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *