mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

चित्रकूट में पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य से मिले आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत।

चित्रकूट : RSS चीफ मोहन भागवत दो दिन से चित्रकूट में हैं। उन्होंने पद्म विभूषण जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज से शिष्टाचार भेंट करने के लिए तुलसी पीठ आश्रम गए। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक के बाद रामभद्राचार्य ने बड़ा बयान दिया। भागवत से मुलाकात के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, ‘RSS प्रमुख मोहन भागवत का DNA वाला बयान अनुकूल नहीं है।’
रामभद्राचार्य यहीं नहीं रुके। उन्होंने योगी सरकार और पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत चुनाव पर भी निशाना साधा। बोले, ‘यहां के जिला पंचायत से मैं संतुष्ट नहीं हूं, लेकिन UP में फिर BJP की सरकार ही बनेगी।’ उन्होंने कहा कि सरकार का कामकाज अच्छा नहीं है। योगी सरकार का काम केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित है, उसका धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है।’

पिछले दिनों गाजियाबाद में भागवत ने कहा था, ‘यदि कोई हिंदू कहता है कि मुसलमान यहां नहीं रह सकता है, तो वह हिंदू नहीं है। गाय एक पवित्र जानवर है, लेकिन जो इसके नाम पर दूसरों को मार रहे हैं, वो हिंदुत्व के खिलाफ हैं। ऐसे मामलों में कानून को अपना काम करना चाहिए।’ उन्होंने यह भी कहा कि सभी भारतीयों का DNA एक है, चाहे वो किसी भी धर्म का हो।

चित्रकूट में धार्मिक, आर्थिक विकास के विभिन्न मुद्दों पर जगदगुरु ने संघ प्रमुख से बात की।महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर के विकास को लेकर भी दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।जगदगुरु ने कहा कि हिंदी को अब राष्ट्रभाषा घोषित किया जाए। गोहत्या पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।संघ प्रमुख के साथ अनिल, दत्तात्रेय होसबोले, चंपत राय और युवराज तुलसी पीठ आचार्य रामचंद्र दास भी उपस्थित रहे।

चित्रकूट में ही अब संघ के प्रांत प्रचारकों की एक बैठक 9 जुलाई से 13 जुलाई तक बुलाई गई है। इसमें शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी चित्रकूट पहुंच गए हैं। बैठक में देशभर के सीनियर प्रचारकों को वर्चुअली जोड़ने का कार्यक्रम भी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कोरोना की स्थिति और अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, भैयाजी जोशी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में UP के सभी 6 प्रांतों के प्रांत प्रचारक भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कोरोना के बाद RSS कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर भी खाका खींचा जाएगा क्योंकि लंबे समय से कार्यकर्ता इस तरह के शिविर और बैठकों से दूर ही रहे हैं।

इस अभियान को बड़े स्तर पर शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यही होगा कि जनता को समझाया जाए कि मोदी और योगी की वजह से ही आप सेफ हैं। जनता के बीच सबसे पहले संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे। इसके बाद विधायक और सांसद जाएंगे और जनता को समझाएंगे कि यदि देश में मोदी और UP में योगी न होते तो हालात और बुरे होते।

संघ और भाजपा कार्यकर्ता जनता को मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल में मिली सफलता के बारे में बताएंगे। आत्मनिर्भर भारत नीति के तहत देश में कैसे कम समय में कोरोना की दो वैक्सीन बनाई गईं। DRDO ने कोरोना की दवा खोज ली, भारत ने अपने दम पर कोरोना टेस्टिंग किट बना ली। पूर्ण लॉकडाउन न करके कैसे गरीबों का ध्यान रखा गया और साथ ही अर्थव्यवस्था को कैसे बचाया गया। जनता को ये संदेश दिए जाएंगे। इसके अलावा केस बढ़ने पर सरकार ने ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाई, कम समय में हॉस्पिटल खोले गए।

कोरोना काल में अपनों को खो चुके लोग काफी गुस्से में हैं। ऐसे में नेताओं से कहा गया है कि अगर वे जनता के बीच जाएं तो उनसे सिर्फ संवेदना जताएं, सरकार की बातों को उनके सामने रखें। जनता कोई आरोप लगाए तो पलटवार न करें। नेता ऐसा कोई बयान न दें, जिससे सरकार की छवि खराब हो। साथ ही विपक्ष के उकसावे में न आएं।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *