mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

ट्विटर के टॉप मैनेजमेंट में हुआ बदलाव, ट्विटर इंडिया ने MD मनीष माहेश्वरी को हटाया।

नई दिल्ली :ट्विटर इंडिया ने अपने MD मनीष माहेश्वरी को पद से हटा दिया है। उन्हें सीनियर डायरेक्टर बनाकर अमेरिका भेजा गया है। वे नए मार्केट्स में रेवेन्यू, स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का काम देखेंगे। भारत में मनीष के MD रहते ट्विटर कई विवादों में घिर गई थी। बताया जा रहा है कि भारत में ट्विटर की सेल्स हेड कनिका मित्तल और बिजनेस हेड नेहा शर्मा कत्याल मनीष की जगह ट्विटर इंडिया को लीड करेंगी।
अमेरिका में माहेश्वरी ट्विटर के ग्लोबल स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर डिइत्रा मारा को रिपोर्ट करेंगे। ट्विटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव यू सासामोटो ने ट्विटर पर शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि 2 साल से ज्यादा वक्त तक हमारे भारतीय कारोबार को लीड करने के लिए मनीष माहेश्वरी का शुक्रिया। अमेरिका में रहकर दुनिया भर के नए बाजारों के लिए रेवेन्यू स्ट्रैटजी एंड ऑपरेशंस का जिम्मा संभालने की नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई।


गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस ने मनीष माहेश्वरी को ट्विटर पर सांप्रदायिक वीडियो पोस्ट होने के संबंध में नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुआ वीडियो एक बुजुर्ग मुस्लिम पर हमले का था। नोटिस में उन्हें निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस नोटिस को खारिज कर दिया था।
हिंदू देवी के अपमान के मामले में ट्विटर के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मनीष माहेश्वरी और ट्विटर हैंडल एथिस्ट रिपब्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया था। एथिस्ट रिपब्लिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टी शर्ट्स की तस्वीरें पोस्ट की थीं। इनमें से एक टी-शर्ट पर देवी काली की तस्वीर बनी थी।
एक के बाद एक ट्विटर पर केस दर्ज होते गए हैं, देश का गलत झंडा दिखाने पर बुलंदशहर में मामला दर्ज किया गया।

इसी मामले में मध्य प्रदेश की साइबर सेल में केस दर्ज किया गया।
चाइल्ड पोर्नोग्राफिक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने केस दर्ज किया।
25 जून को ट्विटर ने कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था। इस एक्शन के पीछे ट्विटर ने अमेरिकी कॉपी राइट एक्ट का हवाला दिया था। बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए प्रसाद का हैंडल फिर से खोल दिया था। इस मुद्दे पर भारत सरकार और ट्विटर में टकराव सामने आया था।

ट्विटर ने नए IT कानूनों का पालन नहीं करने की वजह से थर्ड पार्टी कंटेंट के लिए लीगल शील्ड खो दी थी। यानी भारत सरकार की तरफ से कंटेंट को लेकर किसी तरह की सुरक्षा मिलनी बंद हो गई थी। इसके बाद ट्विटर के ऊपर IPC की धाराओं के तहत कार्रवाई की तलवार लटक गई।
रेप पीड़िता के परिवार की पहचान उजागर करने पर ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का अकाउंट सस्पेंड कर दिया। बाद में इसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने अपने 5 और सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए जाने का दावा किया। इसके बाद से ट्विटर विपक्ष के निशाने पर है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *