mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अफगान मुसलमानों की बर्बादी पर मुस्लिम देशों को भी तरस नहीं, दहशतगर्दी फिर हुई काबिज़!

दुनिया के तमाम देशों की बेशर्मी के चलते एक हंसता खेलता विकासशील देश बर्बाद हो गया और जालिम आतंकवादियों के कब्जे में चला गया। खास बात यह है कि मजहब के नाम पर एकजुटता और एक दूसरे की मदद का दावा करने वाले इस्लामिक देश नहीं अफगानिस्तान के मुसलमानों की मदद के लिए आगे नहीं आए।

पूरी दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे हैं अफगानिस्तान के मुसलमान:

पिछले कई दिनों से लगातार अफगानिस्तान के लोग पूरी दुनिया से मदद की गुहार लगा रहे थे लेकिन किसी ने उनकी दर्द की दास्तान को नहीं सुना एक-एक करके अफगानिस्तान के 80 फ़ीसदी हिस्से पर तालिबान आतंकवादियों ने कब्जा जमा लिया पिछले कई महीनों में हजारों निर्दोषों का कत्लेआम करते हुए तालिबानियों ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भी प्रवेश कर लिया है अफगानिस्तान के सभी प्रमुख शहरों में तालिबान पहले ही अपना कब्जा कर चुका है। काबुल को बचाने के लिए अफगान आर्मी पूरी ताकत से तालिबान से लड़ाई लड़ रही हैं लेकिन पाकिस्तानी सेना की मदद की वजह से तालिबान के पास आधुनिक हथियार और 2 गुनी संख्या में जिहादी लड़ाके आ गए हैं जिसकी वजह से अफगान सुरक्षा बल कमजोर पड़ रहे हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने अंतिम सांस तक लड़ने का किया था दावा, अब उनके देश से भागने की आ रही है खबरें:

24 घंटे पहले अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने यह ऐलान किया था कि वह सरेंडर नहीं करेंगे और उनकी फौज तालिबानियों का अंतिम दम तक मुकाबला करेगी लेकिन देर रात ही उनके अफगानिस्तान छोड़कर विदेश भागने की खबरें आ रही हैं अफगानिस्तान के कुछ नेता ऐसा कह रहे हैं कि वह अपने परिवार के साथ ताशकंद चले गए हैं कुछ लोग उनके भागने की खबरों का खंडन कर रहे हैं लेकिन हालात पूरी तरह तालिबान के पक्ष में जा चुके हैं यह स्पष्ट है।

इसके पहले तालिबान कांधार समेत अफगानिस्तान के सभी प्रमुख शहरों और प्रांतों पर कब्जा कर चुका है। अफगानिस्तान के कई नेताओं और खिलाड़ियों साहित्यकारों ने दुनिया के तमाम देशों को मदद के लिए हाथ फैलाया खास बात यह है कि दुनिया के इस्लामिक मुल्कों ने भी अफगानिस्तान की बर्बादी की तरफ से मुंह मोड़ दिया और वहां के मुसलमानों की मदद में कोई मुस्लिम देश आगे नहीं आया जबकि तालिबान की हैवानियत का शिकार होने वाले 99 फ़ीसदी से ज्यादा लोग मुसलमान ही हैं।

एजेंसियां काबुल

(सभी फोटो स्रोत सोशल मीडिया इंटरनेट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *