mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने लड़ाकू विमान तेजस से भरी उड़ान।

भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया ने देश में ही बनाए गए हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में उड़ान भरकर एक बार फिर उसकी संचालन तथा मारक क्षमता को परखा है। देश के प्रमुख रक्षा उपक्रम हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया ‘तेजस’ विमान पहले से ही वायुसेना के बेड़े में शामिल है और अब उसके उन्नत संस्करण तैयार किए जा रहे हैं।


वायुसेना प्रमुख मंगलवार और बुधवार को अपने 2 दिन के बेंगलुरु दौरे के दौरान वायुसेना की विभिन्न इकाइयों में गए। उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ तथा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कुछ केंद्रों का भी दौरा किया। वायुसेना के अधिकारियों ने एयर चीफ मार्शल को विभिन्न परियोजनाओं और संचालन संबंधी परीक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने विमान परीक्षण से संबंधित प्रतिष्ठानों की चुनौतियां के संदर्भ में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और उनसे बदलती जरूरतों के अनुसार काम करने को कहा।


भारतीय वायुसेना प्रमुख ने विमान संबंधी साफ्टवेयर का विकास करने वाले केंद्रों का भी दौरा किया। सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में स्वदेशीकरण पर बल देते हुए उन्होंने लड़ाकू विमानों में विभिन्न हथियार प्रणालियों के एकीकरण तथा विमानों की मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया। उन्होंने एचएएल के इंजीनियरों से भी मुलाकात की और वायुसेना की भविष्य की जरूरतों के बारे में चर्चा की। बाद में उन्होंने ‘तेजस’ लड़ाकू विमान में उड़ान भी भरी। तेजस भारतीय वायुसेना का एक अहम लड़ाकू विमान है। इसकी कई प्रमुख विशेषताएं हैं। ये युद्धक क्षमता वाला विमान है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *