mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सपा ही महिलाओ की सच्ची हितैषी- जूही सिंह

◆महिला संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची जूही सिंह
◆ महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से किया स्वागत

बाराबंकी: सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री जूही सिंह महिला संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुई,कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। महिला संवाद कार्यक्रम जनपद विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया।

जिसमें से महिला संवाद कार्यक्रम सर्वप्रथम सपा कार्यालय नगर पंचायत सतरिख चेयरमैन के आवास नगर पंचायत जैदपुर सिद्धौर सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण नई सड़क बाल विकास महिला इंटर कॉलेज एवं त्रिवेदीगंज में बैजनाथ शिवकला महाविद्यालय मंगलपुर में आयोजित किया गया।महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का महिला सभा जिलाध्यक्ष सरोज मौर्या एवं दर्जनों महिला पदाधिकारियों ने कार्यालय पर स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी महिला संवाद कार्यक्रम मुख्य अतिथि जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने महिलाओं की पीड़ा को समझा। उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा प्रारम्भ कर यह साबित कर दिया कि महिलाओं का देश में कोई हमदर्द है तो समाजवादी पार्टी! उन्होंने हर क्षेत्र में महिलाओं को एक समान दर्जा देने का कार्य किया है। सपा ही महिलाओं की हितैषी है। प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर जनता को खुशहाल बनाने का कार्य किया है। सरकार ने महिलाओं के लिए योजनाएं चलाकर उनकी प्रगति के लिए पूरा बल लगा दिया है। और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने शिकायत कंट्रोल रूम नंबर 1090 छात्राओं को पढ़ने के लिए लैपटाप व तीस हजार रुपये का प्रबंध किया। गर्भवती महिलाओं के लिए शीघ्र ही 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा ताकि गर्भवती महिलाओं को तत्काल चिकित्सालयों तक पहुंचाया जा सके। 

इस मौके पर सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। महिलाओं की ताकत को कम नहीं आंकना चाहिए आधी दुनिया इन्हीं की है। घर से लेकर सरकार तक यही चलाती हैं। महिलाएं बहुत ही संवेदनशील होती हैं और वे जिसके साथ जुड़ती हैं तो दिल से जुड़ती हैं। ऐेसे में राजनीति में महिलाओं की भूमिका बहुत ही अहम हो जाती है। महिलाओं को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए।

इस मौके पर जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने कहा की समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है। उन्हें सबसे ज्यादा टिकटें दीं। अधिक से अधिक पदों पर महिलाओं को रखा। यही कारण है। कि सपा पर महिलाओं का सबसे ज्यादा विश्वास है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय वर्मा बबलू सरोज मौर्य हिमांशु यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन हिमांशु यादव विद्यावती राजेंद्र वर्मा पप्पू आसाम अंसारी नेहा सिंह आनंद पूजा सिंह हफिज सलमानी ओम प्रभा बिट्टू अमरीश शास्त्री अनुपम वर्मा सुनील मौर्या तारावती शकीला बानो रीना वर्मा संजू वर्मा तरन्नुम निशा समीरुल निशा सलीम रूबी बसंत गौतम राजेश वर्मा चौधरी समीम अशोक यादव समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *