mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

केंद्रीय सडक परिवहन मंत्रीं नितिन गडकरी ने की दिल्ली – जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे की घोषणा।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मेरा सपना है दिल्ली-जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे बनाया जाए। इस इलेक्ट्रिक हाईवे पर बस, ट्रक सहित सभी इलैक्ट्रिक वाहन ही चले। इलेक्ट्रिक हाईवे का आगे मूर्त रूप दिया जाएगा, यह मेरा सपना है।
गडकरी ने कहा- दिल्ली से किशनगढ तक हाईवे सुधार के लिए नया डीपीआर बनवाया है। 1200 करोड़ की लागत से फ्लाईआवेर बनाने सहित सुधार के काम होंगे। डेढ साल में 100 प्रतिशत परफेक्ट हो जाएगा। दिल्ली जयुपर हाईवे पर कई जगह अतिक्रमण है। इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

गडकरी ने कहा- आगे हम डीजल-पेट्रोल की जगह देश में इथेनॉल से वाहन चलाना चाहते हैं। इसके लिए हम कानून में बदलाव करने जा रहे हैं। पहले फेज में दो साल में स्कूटर और मोटरसाइकिल इथेनॉल से चलाने की व्यवस्था होगी। इथेनॉल 65 रुपए लीटर में मिलेगा जबकि पेट्रोल इससे बहुत महंगा पड़ता है। हम पेट्रोल डीजल की जगह आगे पूरी तरह से इथेनॉल आधारित वाहन चलाना चाहते हैं।
गडकरी ने कहा- वाहनों के हॉर्न में अब भारतीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स की धुन सुनाई देगी। वाहनों के हॉर्न में अब सारंगी, तबला, हार्मोनियम सहित भारतीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की धुनें लगाई जाएंगी। इससे साउंड पॉल्युशन कम होगा। वन्यजीवों के आसपास होकर गुजरने वाले हाईवेज से वन्यजीव परेशान नहीं होंगे।

दिल्ली जयपुर हाईवे पर कई जगह खामियों के सवाल पवर गडकरी ने कहा कि दिल्ली-जयपुर हाईवे के चार ठेकेदार भाग गए। दो का दिवाला पिट गया। इस हाईवे को लेकर वसुंधरा राजे से 25 बार मीटिंग करवाई। 12 बैंकों के 1300 करोड़ के लेन को लेकर विवाद हुए। अब हम किशनगढ तक फ्लाईओवर सहित सुधार के काम डेढ़ साल में पूरे हो जाएंगे। दिल्ली-जयपुर हाईवे की तकलीफ के लिए पूरी तरह मैं जिम्मेदार नहीं। मेरे आने के पहले इसका टेंडर हो चुका था। फिर भी इस पर काम हुआ है और आगे इसे ठीक किया जाएगा।
गडकरी ने कहा- ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के आसपास राजस्थान सरकार जमीन एक्वायर करे, आप देरी करोगे तो नेता, बिल्डर लोग पहले जमीन ले लेते हैं। बेचारे गरीब किसान जमीन बेच देते हैं। मैं किसानों से कहना चाहता हूं, जमीन पर करोड़ों का भाव आए तो भी बेचना मत, इसे रोककर रखिए। किसी डेवलपर के साथ जॉइंट वेंचर करके जमीन को डवलप करके करोड़ों कमा सकते है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *