mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पीएम मोदी ने आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के “स्थापना दिवस” के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर कसा तंज।

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के “स्थापना दिवस” के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, इस दौरान उन्होंने हाल की घटनाओं को लेकर विपक्ष पर तंज कसा। मोदी ने मानवाधिकारों की बात करते हुए कहा कि इससे जुड़ा एक और पक्ष है, जिसकी चर्चा मैं आज करना चाहता हूं। हाल के वर्षों में मानवाधिकार की व्याख्या कुछ लोग अपने-अपने तरीके से, अपने-अपने हितों को देखकर करने लगे हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा, ‘एक ही प्रकार की किसी घटना में कुछ लोगों को मानवाधिकार का हनन दिखता है और वैसी ही किसी दूसरी घटना में उन्हीं लोगों को मानवाधिकार का हनन नहीं दिखता। इस प्रकार की मानसिकता भी मानवाधिकार को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। मानवाधिकार का बहुत ज्यादा हनन तब होता है जब उसे राजनीतिक रंग से देखा जाता है, राजनीतिक चश्मे से देखा जाता है, राजनीतिक नफा-नुकसान के तराजू से तौला जाता है। इस तरह का सिलेक्टिव व्यवहार, लोकतंत्र के लिए भी उतना ही नुकसानदायक होता है।’

मोदी ने कहा कि कुछ लोग मानवाधिकारों के नाम पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, इससे हमें सतर्क रहने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई और हमारा इतिहास मानवाधिकारों के मूल्यों के लिए प्रेरणा के बड़े स्त्रोत हैं।अपने संबोधन में मोदी ने गरीबों, दिव्यांगों और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की बात भी की। उन्होंने कहा कि भारत ने इसी कोरोना काल में गरीबों, असहायों, बुजुर्गों को सीधे उनके खाते में आर्थिक मदद दी है। प्रवासी श्रमिकों के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा भी शुरू की गई है, ताकि वो देश में कहीं भी जाएं, उन्हें राशन के लिए भटकना न पड़े।

प्रधानमंत्री ने पैरालिंपिक का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे दिव्यांग भाई-बहनों की क्या शक्ति है, ये हमने हाल के पैरालिंपिक में फिर अनुभव किया है। बीते वर्षों में दिव्यांगों को सशक्त करने के लिए भी कानून बनाए गए हैं, उनको नई सुविधाओं से जोड़ा गया है।
मोदी ने कहा कि आज महिलाओं के लिए काम के अनेक सेक्टर्स को खोला गया है, वो 24 घंटे सुरक्षा के साथ काम कर सकें, इसे सुनिश्चित किया जा रहा है।

दुनिया के बड़े-बड़े देश ऐसा नहीं कर पा रहे, लेकिन भारत आज करियर वुमन को 26 हफ्ते की पेड मैटरनिटी लीव दे रहा है।
ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में देश ने अलग-अलग वर्गों में, अलग-अलग स्तर पर हो रहे इंजस्टिस को भी दूर करने का प्रयास किया है। दशकों से मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक के खिलाफ कानून की मांग कर रही थीं। हमने ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाकर, मुस्लिम महिलाओं को नया अधिकार दिया है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *