mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कांग्रेस शासित राज्यो पर ध्यान दें प्रियंका, यूपी में दाल नहीं गलने वाली : राज्यमंत्री पलटू राम

यूपी में 2022 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा वादों और बयानों का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस महासचिव की प्रियंका गांधी ने यूपी की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक पास लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देंगे, जिससे वह अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। प्रियंका गांधी का बयान आते ही सूबे के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड मंत्री पलटूराम ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस शासित प्रदेशों को बचाने की नसीहत दी और यूपी से दूर रहने की सलाह देने हुए कहा कि अब जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली।

कांग्रेस पूरी ख़त्म हो चुकी है :-

राज्यमंत्री पलटू राम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऐलान पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रही हैं, जबकि कांग्रेस शासित राज्य पंजाब पर ध्यान देना चाहिए, जहां उनके दो वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री और उनके प्रदेश अध्यक्ष के बीच जिस तरह आपस में जुबानी जंग चल रही है। उसे देखकर यह लग रहा है कि कांग्रेस पंजाब में भी पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है।

जनता नहीं भूली है कांग्रेस का शासन काल :-

राज्य मंत्री ने तंज कसते हुए कहा उत्तर प्रदेश और देश की जनता अभी कांग्रेस के शासनकाल भूली नहीं है। कांग्रेस ने जिस तरह देश और प्रदेश को छलने का काम किया था, ऐसा किसी सरकार ने नहीं किया है। अब देश प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली है।

प्रियंका को यूपी से कुछ नहीं मिलेगा :-

मंत्री पलटूराम ने प्रियंका गांधी को कहा कि उनको लग रहा है कि यूपी में हमारा कुछ नहीं है और उन्हें कुछ मिलने वाला भी नहीं है। वह यही सोच रही हैं कि जनता को बरगला दें और ज्यादा से ज्यादा वादा कर दे। लेकिन उनके खोखले वायदों का असर प्रदेश और देश की जनता होने वाला नहीं है। अब कोई भी कांग्रेस और उसके नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाला है।

रिपोर्ट – योगेंद्र त्रिपाठी, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *