हैदरगढ़/बाराबंकी – त्रिवेदीगंज स्थित ब्लॉक मुख्यालय सभागार मे भाजपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह व प्रवेश सिंह की मौजूदगी मे आयोजित बैठक मे भिलवल के प्रधान प्रहलाद शरण जायसवाल को सर्वसम्मति से प्रधान संघ का अध्यक्ष तो वहीं प्रधान जैरास गयाप्रसाद यादव को संरक्षक चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुनील सिंह व प्रवेश सिंह ने कहा कि प्रहलाद शरण जायसवाल की कर्मठ एवं संघर्षशील कार्यशैली से निश्चित ही प्रधानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण व निवारण होगा, वहीं त्रिवेदी गंज के सभी ग्राम प्रधान अपनी अपनी ग्राम पंचायतों का विकास सुनियोजित ढंग से करते हुए जिले मे उच्च स्थान प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि नीरज वर्मा, सिपाही लाल यादव, प्रधान पोखरा लल्लन बाबू, प्रधान हुसैनाबाद पिन्टू वर्मा, देवीपुर प्रधान प्रदीप वर्मा, प्रधान सत्यदेव गुप्ता, व प्रधान ककरी, खैराबीरु,लखोंरा, दौलतपुर इलियासपुर, मनोधरपुर, जरोली,, लाही, राघवपुर, हसनपुर सहित दर्जनों गावों के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मनोज मिश्रा