mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बसपा सरकार मे था कठोर अनुशासन जनता की तुरंत सुनते थे अधिकारी और कर्मचारी -डॉ विवेक सिंह वर्मा

द इंडियन ओपिनियन
बाराबंकी

बहुजन समाज पार्टी की सरकार में सभी वर्गों के गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता था पुलिस के थानों तहसील और सभी सरकारी विभागों में प्राथमिकता पर आम जनता की खास तौर पर गरीबों की सबसे पहले सुनवाई होती थी ।

यह बातें डॉ विवेक सिंह वर्मा बसपा प्रभारी और प्रत्याशी नवाबगंज विधानसभा के द्वारा अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता के बीच कही गई ।

नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में जनसंपर्क करते हुए डॉ विवेक सिंह वर्मा ने कहा की “आप सबको याद होगा कि जब जब बहन मायावती को आपने मुख्यमंत्री बनाया तब-तब उत्तर प्रदेश में गरीबों का सम्मान बढ़ा, बहन जी के मुख्यमंत्री रहते हुए अधिकारियों में साहस नहीं था कि गरीबों को परेशान करें और उनके काम न करे ।

गरीबों को सताने वाले अधिकारी की शिकायत यदि बहन मायावती तक पहुंच जाती थी तो तुरंत ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करती थी बड़े-बड़े अधिकारियों को निलंबित करने में बहन मायावती देर नहीं करती थी क्योंकि वह दलितों पिछड़ों और गरीबों का दर्द समझती थी।”

जनपद बाराबंकी के लोकप्रिय नेत्र चिकित्सक डॉ विवेक सिंह वर्मा को बहुजन समाज पार्टी ने मुख्यालय की नवाबगंज विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। डॉक्टर विवेक सिंह वर्मा प्रतिदिन अपने अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के बाद क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकलते हैं और लोगों से एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *