mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मृतक टी वी अदाकारा अपने ज़िंदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस थाने पहुँची

अभिनय की दुनिया से कुछ दिनों पहले एक हैरान कर देने वाली खबर आई थी कि टीवी अदाकारा वीणा कपूर को उनके बेटे ने सम्पत्ति ले लालच में मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन अब ‘मृत’ अभिनेत्री वीणा कपूर ने मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि वह जिंदा हैं।

पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत का संज्ञान लिया

यह मामला थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा कि कैसे एक मृत महिला अपने ज़िंदा होने की शिकायत दर्ज करा सकती है, लेकिन यह सच है। दरअसल, हुआ ये था कि मर्डर टीवी एक्ट्रेस वीणा कपूर का नहीं, मुंबई के जुहू इलाके में हुआ था और उस मृत महिला का नाम वीणा कपूर था, जिसे उनके बेटे सचिन कपूर ने मारा था। दोनों महिलाओं का नाम एक जैसा होने की वजह से लोगों के बीच यह गलतफहमी हो गई और वे अभिनेत्री वीणा कपूर को ही मृत समझने लगे।

ऐसे में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को लोग श्रद्धांजलि देने लगे। इतना ही नहीं उनके बेटे को भी जमकर ट्रोल किया गया। अब अभिनेत्री वीणा कपूर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

झूठी खबरों से क्षुब्ध हैं अभिनेत्री

अभिनेत्री वीणा कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह जीवित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी मौत की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। अभिनेत्री ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके बेटे को अपमानित कर रहे हैं, जिस वजह से वह आहात हैं। अभिनेत्री अपनी मौत की अफवाह से परेशान हो गईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास जाने के रास्ते को चुना।

अफवाहों से आहत व परेशान

अभिनेत्री वीणा कपूर ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मैं परेशान हो गई हूं। मेरे फोटो वायरल हो गई है और लोग मुझे श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मुझे लोगों के फोन आ रहे हैं और मैं अपने काम पर ध्यान भी नहीं दे पा रही हूँ। मैं सबको ये बताना चाहती हूँ कि मेरे बेटे ने मेरी हत्या नहीं की है। मेरी मौत की गलत खबरें फैलाई गई हैं। इस झूठी अफवाह से मुझे काम मिलना भी बंद हो गया है।’

रिपोर्ट- विकास चन्द्र अग्रवाल – द इण्डियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *