mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, एसपी प्रमेन्द्र डोभाल, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट आर डी अवस्थी
“द इंडियन ओपिनियन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *