mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा देहरादून में सरकार का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनता को सम्बोधित किया गया।

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा देहरादून में सरकार का कार्यकाल एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनता को सम्बोधित किया गया।


उत्तराखंड :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता, देहरादून में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से गरीबों का जीवन आसान बनाने हेतु गुड गवर्नेंस के साथ कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि इस एक साल में देवभूमि उत्तराखण्ड की आन, बान और शान बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

हमारी ये प्रगति, उन्नति और विकास की यात्रा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए हम दिन रात कार्य कर रहे हैं। हमारे लिए राज्य की जनता सर्वोपरि है, और हमारा हर एक फैसला जन भावनाओं के आधार पर लिया जाता है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट आर डी अवस्थी
“द इंडियन ओपिनियन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *