क्षत्रिय समाज व सर्वसमाज में लोकप्रिय प्रत्याशी अशोक सिंह के आने से बदल गई जौनपुर की सियासत!

The Indian opinion

जौनपुर: क्षत्रिय समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व और जौनपुर से लेकर मुंबई तक अपनी समाज सेवा के कार्यों के लिए चर्चित अशोक सिंह समाज विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
पूरे देश में उनकी पार्टी के लगभग 40 प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं और स्वयं अशोक सिंह जौनपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं अशोक सिंह समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय हैं बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास की बात करते हैं मजदूर किसानों को पेंशन देने की बात करते हैं नौजवानों की तरक्की और रोजगार की बात करते हैं यही वजह है कि अशोक सिंह की लोकप्रियता तेजी से जौनपुर लोकसभा क्षेत्र में बढ़ती जा रही है.

अशोक सिंह क्षत्रिय समाज से आते हैं सभी वर्गों के साथ-साथ क्षत्रियों का भी उन्हें बड़ा समर्थन मिल रहा है और इस वजह से भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह को काफी नुकसान होता हुआ दिखाई पड़ रहा है क्योंकि अशोक सिंह न सिर्फ क्षत्रिय समाज बल्कि अन्य वर्गों का भी काफी समर्थन हासिल करने का दावा कर रहे हैं .

अशोक सिंह का प्रयास है कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में उनके सभी प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन करें और वह खुद जौनपुर से चुनाव जीत कर देश की लोकसभा में किसानों मजदूरों गरीबों और नौजवानों के लिए काम करें .अशोक सिंह कहते हैं कि “भ्रष्टाचार के आरोप में जो लोग चर्चित थे आज उन्हें तमाम पार्टियों ने जौनपुर की जनता के बीच प्रत्याशी बनाकर भेज दिया है लेकिन जौनपुर की जनता को ऐसे भ्रष्टाचारी लोग ठगने नहीं पाएंगे क्योंकि जौनपुर की जनता होशियार है और उसने समाज विकास क्रांति पार्टी का साथ देने का मन बना लिया है”

अशोक सिंह की साफ़ छवि उनका सौम्य व्यक्तित्व सहयोगी स्वभाव लोगों से अच्छा व्यवहार और सहयोग की भावना की वजह से वह तेजी से क्षेत्र में लोकप्रिय हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *