सरकार ने त्योहार को देखते हुए समय से पहले वेतन जारी किया

Uttar Pradesh सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। त्योहार को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मार्च माह का वेतन समय से पहले जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात से ही सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट में सैलरी क्रेडिट होना शुरू हो गई, जिसके बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
ट्रेजरी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के चलते भीड़ बढ़ने और छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पे-रोल को पहले ही प्रोसेस किया गया था। इससे न सिर्फ कर्मचारियों को राहत मिली है, बल्कि बाजारों में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
कई कर्मचारियों ने बताया कि सैलरी समय से पहले आने से त्योहारी तैयारियों में आसानी होगी।
सरकार ने कर्मचारियों को संदेश जारी कर कहा है कि यदि किसी का वेतन अब तक क्रेडिट नहीं हुआ है, तो वे अपना बैंक स्टेटस अवश्य चेक करें।