Ram Rahim Acquitted in Journalist Chhatrapati Murder Case; High Court Overturns Life Sentence

7 साल पहले हुई थी उम्रकैद की सजा; हाईकोर्ट ने राम रहीम को किया बरी, तीन अन्य दोषियों की सजा बरकरार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh को पत्रकार Ram Chander Chhatrapati हत्याकांड मामले में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए राम रहीम को बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि करीब सात साल पहले इस मामले में निचली अदालत ने गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यह मामला वर्ष 2002 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या से जुड़ा हुआ है।

हालांकि हाईकोर्ट ने अपने ताजा फैसले में राम रहीम को इस केस से बरी कर दिया, लेकिन इस मामले में दोषी ठहराए गए तीन अन्य आरोपियों की सजा को बरकरार रखा गया है

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या उस समय हुई थी जब उन्होंने डेरा सच्चा सौदा से जुड़े विवादों को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित की थीं। इस घटना के बाद मामला काफी चर्चा में रहा और लंबे समय तक इसकी जांच और सुनवाई चलती रही।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *