LPG Shortage Sparks Protest: Residents Block Husadiya Chauraha with Gas Cylinders

गैस सिलेंडर मिलने से नाराज लोगों ने हुसड़िया चौराहे पर किया जाम, करीब 100 लोग सिलेंडर लेकर सड़क पर खड़े हुए, राहगीरों से भी हुई बहस।

राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। हुसड़िया चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने गैस सिलेंडर लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बताया जा रहा है कि इलाके के लोगों को कई दिनों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहे थेइससे नाराज होकर करीब 100 से अधिक लोग अपने-अपने गैस सिलेंडर लेकर चौराहे पर पहुंच गए और सड़क के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन चालक और राहगीर फंस गए। इस दौरान कुछ लोगों की राहगीरों से बहस और नोकझोंक भी हो गई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की। काफी समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से हटकर अपना विरोध जारी रखा और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसियां समय पर सिलेंडर नहीं दे रही हैं, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *