Subrata Roy’s Sahara City Being Vacated, Luxury Items Shifted as New Assembly Planned

सुब्रत राय की पत्नी करा रहीं सहारा सिटी खाली, ‘व्हाइट हाउस’ से ट्रकों में ले जाए जा रहे लग्जरी सामान; 170 एकड़ में नई विधानसभा की तैयारी

लखनऊ स्थित सहारा सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सहारा समूह के संस्थापक स्वर्गीय सुब्रत राय की पत्नी द्वारा इस विशाल परिसर को खाली कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सहारा सिटी के भीतर बने ‘व्हाइट हाउस’ से ट्रकों के जरिए लग्जरी सामान लगातार बाहर ले जाया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरा इलाका अब सरकार के बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 170 एकड़ में नई विधानसभा भवन के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसके चलते सहारा सिटी को खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

इस दौरान भारी संख्या में ट्रक परिसर में आते-जाते देखे जा रहे हैं, जिनमें कीमती फर्नीचर, सजावटी सामान और अन्य लग्जरी वस्तुएं शिफ्ट की जा रही हैं।

प्रशासन की ओर से इस पूरे प्रोजेक्ट को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

नई विधानसभा के निर्माण को राज्य के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं सहारा सिटी के खाली होने से एक युग के अंत की भी चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *