कर्मचारियों से नोकझोंक, पुलिस की निगरानी में हो रही पेट्रोल-डीजल की बिक्री

उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में पेट्रोल और डीजल को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शहर के कम से कम तीन पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने की खबर सामने आई है, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईंधन न मिलने से नाराज लोगों ने पंप कर्मचारियों से बहस की और कई जगह नोकझोंक की स्थिति भी बनी। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अब पेट्रोल पंपों पर पुलिस की निगरानी में ईंधन की बिक्री कराई जा रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था या झगड़े की स्थिति न बने।
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सप्लाई को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति काबू में आ जाएगी।

फिलहाल, शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।