mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

Barabanki अधिवक्ता परिषद का ऐतिहासिक कदम! New Comers को कानूनी मार्गदर्शन, आशीर्वाद और संरक्षण

 

दिनांक – 18 – 07 – 2026

न्यू कमर्स के लिए अधिवक्ता परिषद का अनोखा प्रयास,कानूनी जानकारी के साथ आशीर्वाद और संरक्षण का भरोसा!

 

अधिवक्ता परिषद ने स्टडी सर्किल में सैकड़ों युवा अधिवक्ताओं को किया सम्मानित, वक्ताओं ने दी विधिक जानकारी। प्रत्येक को दी गई किट।

बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता परिषद के तत्वाधान में नए पंजीकृत युवा वकीलों के लिए स्टडी सर्किल का आयोजन किया गया।

वक्ताओं ने राजस्व,सिविल,फौजदारी,वादों के प्रस्तुति करण जैसे विषयों की जानकारी दी तो आयोजकों ने जनवरी 2026 से जून 2026 तक पंजीकृत सौ से अधिक युवा वकीलों को एक किट जिसमे एडवोकेट एक्ट,तुलनात्मक अध्ययन की बुक,पेन,पैड,गले की सफेद बैंड देकर सम्मानित किया।

अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी की अध्यक्षता एवम ज्ञान प्रकाश शुक्ल के सफल संचालन में हुई इस स्टडी सर्किल में अवध प्रान्त की महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह, ने अपने उद्बोधन में युवाओं को राष्ट्रवाद के महत्व के साथ विधिक जानकारी दी ।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने अदालतों पर वादों के प्रस्तुति करण की जानकारी दी।

जिला बार एसो के पूर्व अध्यक्ष हरीश अगिनहोत्री ने एडवोकेट एक्ट,के बारे में जानकारी दी तथा कहा की हमेशा कोर्ट पर फुल ड्रेस में जाएं डिकोरम को बनाए रखे।अमीनुद्दीन ने एफ आई आर पर तो जगन्नाथ मिश्र एडवोकेट ने राजस्व कानूनों की जानकारी दी।


इसी कड़ी में अजय श्रीवास्तव ने दीवानी प्रकृति की जानकारी दी। इस अवसर पर संयोजक संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला बार बी के दीक्षित, सुरेन्द्र प्रताप सिंह बब्बन, एम पी सिंह, नरेंद्र वर्मा, योगेन्द्र वर्मा,हिसल बारी किदवई,जिला बार एसो अध्यक्ष रमन द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप सिंह, जस्टिस ला कालेज के प्रबंधक अमित शुक्ला, साई ला कॉलेज, वा साईं रिसार्ट के प्रबंधक विपिन सिंह राठौर, श्रवण सिंह, हुमायूं नईम खां अनूप कल्याणी, शुभम मिश्रा, राजू सोनी, नरेश सिंह सुरेश गौतम, अधिवक्ता परिषद जिला इकाई महामंत्री सचिन प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

Barabanki:
The Indian Opinion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *