मुख्यमंत्री पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर छत्रपति शिवाजी सेना ने सौंपा ज्ञापन, FIR की मांग
संजीव कुमार
मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर छत्रपति शिवाजी सेना, मुजफ्फरनगर की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में जांच कर एफआईआर दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया एवं विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित एक वीडियो/बयान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का कथित रूप से प्रयोग किया गया है। संगठन का कहना है कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी व्यक्ति के विरुद्ध अशोभनीय, अपमानजनक अथवा कानून का उल्लंघन करने वाली भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
ज्ञापन में बताया गया कि संबंधित वीडियो/बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। संगठन ने जिलाधिकारी से मांग की कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
छत्रपति शिवाजी सेना ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं आवश्यक जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन के साथ वायरल वीडियो/बयान की प्रति अथवा लिंक तथा संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया गया है।
बाइट – अर्चित आर्य , अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी सेना