mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*आगरा बस हादसा बेकाबू होकर एक्सप्रेस वे से गिरी बस 29 लोग सोते रह गए जानिए द इंडियन ओपिनियन पर कैसे क्या हुआ???*


आगरा के थाना एताम्दपुर क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं. बस दुर्घटना थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के पास हुई जब अवध डिपो की जनरथ बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी. हादसे के वक्त बस में 44 लोग सवार थे. 29 शवों को निकाल लिया गया है. हादसे की शिकार बस को नाले से निकाला जा चुका है और बचाव अभियान रोक दिया गया है. हालांकि, गोताखोर अब भी नाले में लोगों की तलाश में जुटे हैं. आगरा के कलेक्‍टर एनजी रवि ने बताया कि बस ड्राइवर संभवत: नींद में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. बता दें बस लखनऊ से गाजियाबाद जा रही थी. हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्‍थल पर आला अधिकारी पहुंच गए. उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री और परिवहन मंत्री मौके के लिए रवान हो गए.

मरने वालों में एक बच्ची भी

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी. इस हादसे में अभी तक 17 लोगों को निकाला गया है. घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है. एसएसपी ने बताया कि हो सकता है ड्राइवर की आंख लगने की वजह से हादसा हुआ हो. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है. लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है.

आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने भी बताया कि इस हादसे में 29 शवों को निकाला जा चुका है. एक घंटे में राहत बचाव पूरा हो सकता है. उन्होंने बताया कि नाले में पानी होने की वजह से मौतों का आंकड़ा ज्यादा है.

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही इस भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराई जाए.