संसद में पीएम मोदी ने दी चेतावनी, आने वाला समय कठिन

Narendra Modi ने ईरान से जुड़े मौजूदा तनाव को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। प्रधानमंत्री मोदी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
दरअसल, प्रधानमंत्री ने संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए साफ कहा था कि आने वाला समय देश के लिए कोरोना महामारी जैसी बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है। उन्होंने सभी राज्यों से अपील की कि वे केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करें ताकि किसी भी चुनौती का सामना बेहतर तरीके से किया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और आपूर्ति व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय हालात का भारत पर पड़ने वाले असर को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी संकेत दिया कि इस समय एकजुटता और समन्वय बेहद जरूरी है।
अब सभी की नजरें इस बैठक पर टिकी हैं, जिससे आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है।