दौड़ती स्कूल बस के इंजन में अचानक लगी आग, बस में सवार थे 28 बच्चे; धुएं के बीच मची अफरा-तफरी, समय रहते बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस के इंजन में अचानक आग लग गई। उस वक्त बस में करीब 28 बच्चे सवार थे। घटना के बाद बस में धुआं फैलते ही बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि बस सड़क पर चल रही थी तभी अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। ड्राइवर और बस स्टाफ ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी बच्चों को जल्दी-जल्दी बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी खराबी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।