PM आवास योजना में हेराफेरी की शिकायत, विधायक हुए नाराज, दिए जांच के आदेश।

सीतापुर – बसूदहा गांव में प्रधानमंत्री आवास में हेराफेरी की ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत पर नाराज विधायक ने खंड विकास अधिकारी को दिए जांच के निर्देश।

विकासखंड बिसवा की ग्राम पंचायत बसूदहा में ग्रामीणों की शिकायत पर सेवता विधानसभा विधायक ज्ञान तिवारी ने वहां पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी।

ग्रामीणों की विधायक से प्रधानमंत्री आवास में हेराफेरी की शिकायत की गई तो विधायक ने ग्राम पंचायत अधिकारी अजय शुक्ला व पंचायत मित्र वेद प्रकाश को फटकार लगाई और वहां मौजूद खंड विकास अधिकारी विकास यादव को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सभी को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बसूदहा गांव के ग्रामीणों ने रोजगारसेवक व ग्राम पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया था कि उसके द्वारा पैसे की मांग की गई।

पैसा लेकर पात्र लोगों को दरकिनार करते हुए अपात्र लोगों को आवास दिया गया। विधायक ज्ञान तिवारी ने बसूदहा गांव पहुंचकर मौके पर जांच की और जांच में हेराफेरी पाकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी बिसवां से निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।

रिपोर्ट – आरडी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *