ATS अफसर बनकर लोगों से 90 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड का पर्दाफाश हुआ है। दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है जो ATS अफसर बनकर लोगों को डराते थे और 90 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं। जांच में पता चला कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड Jaipur में बैठकर पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था।
ठग फोन पर खुद को ATS अधिकारी बताकर कहते थे कि पीड़ित का नाम किसी अपराध या मनी-लॉन्ड्रिंग केस में शामिल है। इसके बाद वे गिरफ्तारी और केस में फंसाने का डर दिखाकर भारी रकम वसूलते थे।
इसी गिरोह के 3 सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जिनसे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस बाकी दोनों तक पहुंची।
पुलिस ने आरोपियों से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, फर्जी पहचान पत्र और बैंक खातों की जानकारी बरामद की है।
अधिकारी अब मनी ट्रेल की जांच कर रहे हैं ताकि बाकी नेटवर्क को भी पकड़ा जा सके।