mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

UP मंत्रिमंडल विस्तार: 18 नए मंत्री सरकार में शामिल, पांच का प्रमोशन THE INDIAN OPINION

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें से 18 नए मंत्री सरकार में शामिल हुए हैं। जबकि पांच मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है।

इस दौरान छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार व 11 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली। सभी नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने फूल देकर नए मंत्रियों का मंत्रिमंडल में स्वागत किया।

राजेश अग्रवाल व धर्मपाल समेत पांच मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर, सरकार ने देर रात जारी की अधिसूचना
ये बने कैबिनेट
कैबिनेट मंत्री के तौर पर डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, राम नरेश अग्निहोत्री व कमला रानी ने शपथ ली।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार :
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथ लेने वालों में नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, व रविंद्र जायसवाल शामिल हैं।

ये बने राज्यमंत्री
राज्यमंत्री के तौर पर अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वारूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिरीराज सिंह धर्मेश, लखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल ने शपथ ली।

माना जा रहा है कि 2022 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के सभी हिस्सों में सभी वर्गों को राजनीतिक रूप से भाजपा के हित में साधने के लिए योगी सरकार में यह बदलाव किए गए हैं, वहीं असंतुष्ट विधायकों को संतुष्ट करना और नए लोगों को सरकार का हिस्सा बना कर संगठन में मजबूती लाने की भी कोशिश की गई हैl