mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*अखिलेश और मायावती के बीच हुई बैठक से रामगोपाल अनजान, जानिए कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से क्या कहां रामगोपाल ने पढ़िए “द इंडियन ओपिनियन” की खास खबर*



इटावा। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल ने सपा-बसपा के गठबंधन में सीटों का बंटवार होने की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने गठबंधन फार्मूले से अनजान बनते हुए कहा कि इसे लेकर अखिलेश और मायावती के बीच हुई बैठक के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। गठबंधन से कांग्रेस को अलग रखने के सवाल पर कहा कि आप लोग कल्पना क्यों कर रहे हैं।
काल्पनिक बाते क्यों कर रहे हैं। पहले गठबंधन का मतलब समझिए और अपने आप समझ जाइए। वहीं उन्होंने नेता जी मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़वाने की बात कही। इटावा में जिला पंचायत भवन में जिला कार्य समिति की बैठक में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करने पहुंचे प्रो. रामगोपाल ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां कर वोटरों से मुलाकात करने को बोला। 
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मतदाताओं की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करने का प्रयास किया जाए। वहीं भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी राम मंदिर नहीं बनवाएगी। चुनावी समय आने पर भाजपा मंदिर का मुद्दा छेड़कर लोगों को गुमराह करती है।