mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*आजादी के बाद से इस समय सबसे खराब कानून व्यवस्था भाजपा की वर्तमान सरकार में :सुरेश यादव*

बाराबंकी( ) आजादी के बाद से इस समय सबसे खराब कानून व्यवस्था भाजपा की वर्तमान सरकार में है। इस समय उत्तर प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश के नागरिक भयमुक्त जीवन जी रहे है जिसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है।

उक्त विचार आज ग्राम ढकौली में जनेस्मा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील मिश्रा द्वारा आयोजित स्वागत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। 

श्री सुरेश यादव ने आगे कहा कि वर्तमान समय में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सरकार बढ़ते हुए अपराध पर अंकूश नहीं लगा पा रही है। पूर्व की सपा सरकार में अपराध पर पूरी तरह से लगाम लगा हुए था अपराध का ग्राफ बहुत कम हो गया था। प्रदेश के नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे थे। लॉ एन ऑर्डर के नाम पर सपा सरकार को हमेशा कोसने वाली भाजपा अब अपनी सरकार में मौन धारण किए हुए है। 

उक्त ग्राम में पूरे गांव के लोगों के साथ बैठकर विधायक ने सभी की समस्या सुनी तथा सभी समस्याओं पर विचार किया और कहा कि पिछले कार्यकाल में मैने अपने क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य कराये। आगे भी मेरा यह प्रयास है कि मैं अपने क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास करा सकूँ। मेरी असली पूर्जी आप सब है और आप सब की ही बदौलत मैं आज पुनः विधायक के रूप में मौजूद हूँ।

बीडीसी मो0 सब्बीर की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यरूप से पासमन्दा महाज के प्रदेशध्यक्ष वसीम राईन, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, हाजी शकील, विनोद पाठक एडवोकेट, अरविन्द यादव, शिव बालक मौर्या, अतीकरिजवान, सदर विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, मो0 शमीम हीरालाल मौर्या, बाबुल मिश्रा, पृथ्वी यादव, लालधारी गौतम, तिलौकी यादव, नौमीलाल यादव, लल्लू राम गौतम बीडीसी, गंगाराम, दीपक यादव, श्रीमती जौना देवी, किरना देवी पूर्व बीडीसी, मुजम्मिल अहमद, कंचन शुक्ला, कमला देवी, जमनेश कनौजिया, निरूपमा मिश्रा, लक्ष्मी यादव, श्रवण पासवान, सुमन बाजपेई, वाई0के0 यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।