
भरथना,इटावा। केन्द्र की भाजपा सरकार पूँजीपतियो के इशारे पर किसानों के सर्वनाश पर उतारू है। मौजूदा तीनौ कृषि कानून किसानो के साथ ही नहीं देश की गरीब जनता के आगे मंहगाई और भुखमरी की समस्या खडी करेगा।
यह बात शनिवार को किसान सभा इटावा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने कही।
कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने,बिजली व अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने,किसानों का उत्पीड़न बन्द कर उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग का मांग करते हुए किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भरथना उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह को सौंपा है।
ज्ञापन सौपने के दौरान किसान नेता आपेन्द्र कुमार,इन्द्रेश बाबू,वीरेन्द्र सिंह यादव,शिवराम सिंह यादव,राम प्रकाश यादव,दुर्गविजय सिंह शाक्य,राम कृष्ण, सुरेश सिंह यादव,इतवारीलाल,अनिल दीक्षित आदि किसान उपस्थित रहे।
संवाद सूत्र -शिवांग तिमोरी, भरथना इटावा