mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इस साल देश की जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की गिरावट आएगी, अगले बर्ष सुधार का अनुमान-आई एम एफ रिपोर्ट

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने मंगलवार को कहा कि भारत की जीडीपी इस साल 10.3% तक गिर सकती है। जबकि, 2021 में 8.8% बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इससे पहले जून में आईएमएफ ने 4.5% की गिरावट का अनुमान जताया था। जीडीपी में भारी गिरावट की वजह कोरोना महामारी का संक्रमण और देशभर में लगे लॉकडाउन को बताया गया है।

आईएमएफ ने अपने बाई-एनुअल वर्ल्ड इकोनॉमी आउटलुक में कहा है कि इस साल सभी इमर्जिंग मार्केट और डेवलपिंग इकोनॉमी क्षेत्रों में गिरावट की उम्मीद है। इसमें खासतौर पर भारत और इंडोनेशिया जैसी बड़ी इकोनॉमी शामिल है, जो कोरोना महामारी को काबू करने में प्रयासरत हैं। भारत के संदर्भ में आईएमएफ ने दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी पर अपने पहले के अनुमान को बदला है। अनुमान के मुताबिक, 2020 में अर्थव्यवस्था में 10.3% की गिरावट की आशंका है।

आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक की सालाना मीटिंग से पहले जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक वृद्धि इस साल 4.4 प्रतिशत गिर सकती है। हालांकि, यह अगले साल 2021 में 5.2 प्रतिशत के साथ बाउंस बैक हो सकती है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था के बारे में अनुमान है कि यह 2020 में 5.8 प्रतिशत गिर सकती है। जबकि, अगले साल यह 3.9 प्रतिशत बढ़ सकती है।

बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मामले में केवल चीन की जीडीपी के बारे में पॉजिटिव अनुमान है। चीन की जीडीपी 2020 में 1.9 प्रतिशत बढ़ सकती है। आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अनुमान में संशोधन केवल भारत के बारे में है, जहां की जीडीपी दूसरी तिमाही में अनुमान से ज्यादा गिरी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में भारत की जीडीपी की ग्रोथ रेट 4.2 प्रतिशत रही है। पिछले हफ्ते ही आईएमएफ ने कहा था कि भारत की जीडीपी 9.6 प्रतिशत तक इस वित्त वर्ष में गिर सकती है। भारत में इस समय स्थिति काफी खराब है, जो हमने इससे पहले कभी नहीं देखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *