mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ सपा में सुरक्षित है -अरविंद सिंह गोप

पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद सिंह गोप ने रामनगर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किया कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियों के कार्यकर्ता यह जानते हैं कि सिर्फ समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अपने हर कार्यकर्ता को सम्मान देती है। सपा की सरकार रहने पर हर कार्यकर्ता मान सम्मान के साथ आगे बढ़ता है और अपने बूथ अपने गांव अपने शहर से जुड़े लोगों को भी विकास की गति से जोड़ता है क्योंकि सपा की सरकार में कार्यकर्ताओं की सुनवाई सबसे पहले होती है ।

सरकारी दफ्तरों में आम जनता के साथ साथ कार्यकर्ता के काम सबसे पहले होते हैं वहीं दूसरे दलों के कार्यकर्ता अपने नेताओं और सरकारी अधिकारियों की उपेक्षा से निराश और हताश रहकर समाजवादी पार्टी की ओर आ रहे हैं । उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कार्यकर्ताओं और जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि आज बीजेपी के ही तमाम नेता और कार्यकर्ताओं से कहते हैं कि उनकी सरकार में उनकी सुनवाई नहीं है ।

अपनी सरकार बनवाने के बावजूद बीजेपी के कार्यकर्ता सरकारी दफ्तरों में न तो अपने काम करवा पाते हैं ना जनता के काम करवा पाते हैं ।योगी सरकार की ठोको नीति के चलते हर थाने में आम जनता का उत्पीड़न हो रहा है बेगुनाहों को जेलों में डाला जा रहा है फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और बीजेपी सरकार के कुशासन की वजह से आम लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है बेरोजगारी और गरीबी बढ़ती जा रही है।

ऐसे में उत्तर प्रदेश की जनता बड़ी उम्मीद की निगाहों से अखिलेश यादव की ओर देख रही है समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में जब-जब रही है तब तक हर जिले में विकास की गंगा बही है हजारों की संख्या में सड़कों और पुलों का निर्माण हुआ है उत्तर प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सप्रेसवे बड़े अस्पताल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और ऐसी सैकड़ों योजनाओं से अखिलेश यादव ने जोड़ा जिससे न सिर्फ लाखों लोगों को रोजगार मिला बल्कि उत्तर प्रदेश की आम जनता को विकास के पथ पर आगे बढ़ने का मौका मिला लेकिन बीजेपी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को बहुत पीछे ढकेल दिया है इसलिए जनता यह संकल्प ले चुकी है कि 2022 में अखिलेश को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर विकास की रुकी हुई गति को आगे बढ़ाएगी ।

प्रदेश के विकास के इस अभियान को आगे बढ़ाने में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होगी जो हर बूथ पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

बाराबंकी: द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *