लखनऊ में खुलेगी आधुनिक मिल्क प्रोडक्शन कंपनी—डेयरी सेक्टर को बढ़ेगी मजबूती

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस बार के बजट में राजधानी Lucknow के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। सबसे बड़ी घोषणा है कुकरैल नाइट सफारी के लिए 207 करोड़ रुपए का बजट, जिससे यह प्रोजेक्ट अब तेजी से आगे बढ़ सकेगा। नाइट सफारी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है, जिससे शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
इसके अलावा सरकार ने लखनऊ में एक नई मिल्क प्रोड्यूसिंग कंपनी खोलने का भी निर्णय लिया है। यह आधुनिक डेयरी यूनिट किसानों की आय बढ़ाने और उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता का दूध उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
बजट में कैंसर संस्थान के विस्तार और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
साथ ही प्रेरणा स्थल के विकास के लिए भी फंड जारी किया गया है, जिसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को बेहतर ढंग से विकसित करने में खर्च किया जाएगा।
कुल मिलाकर, सरकार ने साफ संदेश दिया है कि राजधानी के विकास में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।