mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कोरोना आपदा में निभाया साथ, परिवहन निगम लोगों का दोस्तः योगी आदित्यनाथ।

रिपोर्ट – आशीष मिश्र,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य परिवहन निगम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जो काम आए वही दोस्त कहलाता है। परिवहन निगम ने खुद को लोगों का दोस्त साबित किया है।
लखनऊ
कोरोना महामारी के दौरान चुनौतियों से जूझते हुए सेवाएं देने पर राज्य परिवहन निगम की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि सामान्य दिनों में हर व्यक्ति एवं संस्था अपना काम कर सकती है, लेकिन आपदा एवं चुनौतियों से जूझते हुए परिणाम दे पाना यह किसी भी व्यक्ति और संस्था के लिए सबसे बड़ी कसौटी होती है। उस कसौटी पर खरा उतरकर परिवहन निगम ने खुद को साबित किया है।
सीएम अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने परिवहन निगम के बस अड्डों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोकार्पण और शिलान्यास किया। योगी ने कहा, ‘कोरोना संकट काल में राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने प्रवासियों और छात्रों को उनके घर तथा गांव तक लौटने की सुविधा प्रदान करने के लिए दिन-रात काम किया। इससे साबित होता है कि परिवहन निगम लोगों का दोस्त है। कहा जाता है कि जरूरत पड़ने पर जो काम आए वही दोस्त कहलाता है। आपदा के समय परिवहन निगम इस पर खरा उतरा है।

कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता

योगी ने आगे कहा, ‘आपदा के दौरान भी कौशल दिखा पाना, एक बड़ी चुनौती होती है। जब लॉकडाउन की कार्यवाही प्रारंभ हुई, तब दिल्ली बॉर्डर पर लाखों की संख्या में जमावड़ा शुरू हो गया। लोग पैदल चल रहे थे, उस समय मैंने मंत्रियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। हमने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना ही चाहिए और देखते ही देखते परिवहन विभाग केअधिकारीगण, चालक-परिचालकों और सभी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए पूरी तत्परता के साथ काम किया।’

निगम ने दिया भरोसा, ‘हर समय उपलब्ध रहेंगे’

सीएम ने कहा कि मुझे याद है जब कोविड-19 को लेकर लॉकडाउन प्रांरभ ही हुआ था। तब परिवहन निगम ने यह विश्वास जगाया था कि हम हर समय उपलब्ध रहेंगे। प्रयागराज कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन कराने में परिवहन निगम ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी। योगी ने कहा, ‘आज प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान करने के संकल्प के साथ नया बस स्टेशन उपलब्ध हो रहा है। इसके साथ ही आने वाले समय में कुछ और नए बस स्टेशन उपलब्ध होंगे। यह परिवहन विभाग की अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।’
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अवध, सीतापुर में नैमिषारण्य, चित्रकूट, बस्ती, गोंडा और बुलंदशहर में बस अड्डों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कन्नौज, जालौन, मुरादाबाद, औरैया, एटा, जौनपुर और कौशाम्बी समेत सात बस अड्डे का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के सामने से बसों को हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना भी किया। इस अवसर पर सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया और मुख्य सचिव आरके तिवारी भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *