mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

खेत मे मिले जले शव का, पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार।

इटावा जनपद के थाना पछायगांव क्षेत्रन्तर्गत ग्राम पछायगांव के खेत में अज्ञात एक व्यक्ति के जले हुए मिले शव की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बीती 16 मई की सुबह थाना पछायगांव क्षेत्रातंर्गत डायल-112 को मिली एक सूचना पर ग्रामीण दिनेश पुत्र कालीचरण बघेल निवासी पछायगांव के खेत में अज्ञात एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया था। जोकि पूर्णतया जला हुआ है।उक्त घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुँच निरीक्षण करते हुए थाना पछायगांव पुलिस,फॉरेंसिंक टीम तथा सर्विलांस टीम को मौके पर पहुँच घटना की जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए थे।
विरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वम अपनी मौजूदगी में घटना की जांच पड़ताल हेतु टीम गठित की गई, टीमों को शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम एवं घटना के शीघ्र सफल अनावरण करने के निर्देशित दिए थे।
इसी क्रम में बुधवार को थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पछायगांव क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति को बाजरा की करब में जलाकर हत्या करने वाले दो अभियुक्त को भागने की फिराक में जैतपुर तिराहा टैम्पू स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने युवक की हत्या करने के संबंध में बताया कि हम दोनो व हमारे एक अन्य साथी दीपक पुत्र मुन्नालाल निवासी उदयपुर कला थाना खेडा राठौर जनपद आगरा ने मिलकर योजनावद्ध तरीके से रुपये लूटने का उद्देश्य से भिखारी बिहारी पुत्र दुलारे निवासी ग्राम जैतपुरा थाना पछायगांव को मारपीट कर बेहोशी की स्थिति में दिनेश बघेल के खेत में रखी बाजरा की करब में डालकर ऊपर से मिट्टी का तेल छिडकर आग लगाकर उसकी हत्या करदी थी। गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द उर्फ रविन्द्र पुत्र अशोक निवासी पछायगांव चौराहा थाना पछायगांव जनपद इटावा व अनुज उर्फ अंशुल पुत्र प्रबल कुमार निवासी करनपुरा थाना पछायगांव जनपद इटावा के कब्जे से
4 हजार 400 रुपए,घटना में प्रयुक्त एक माचिस बरामद की है।

रिपोर्ट- विजयेन्द्र तिमोरी, इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *