mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

जनसंख्या नियंत्रण कानून का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषदने किया समर्थन।

मनीष वर्मा, प्रयागराज-

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने जनसंख्या नियंत्रण पर आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया है। आर एस एस प्रमुख ने मुरादाबाद में संघ की बैठक में दो बच्चे पैदा करने का कानून लाये जाने की मांग कर चुके हैं।

उन्होंने कहा है कि देश में दो बच्चे ही पैदा करने वाला कानून लागू होना चाहिए। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि अखाड़ा परिषद भी केंद्र सरकार से दो बच्चा पैदा करने के लिए कानून बनाने की भी मांग करता है। उन्होंने कहा है कि आर एस एस प्रमुख के इस बयान का सभी साधु संत पूरी तरह से समर्थन भी करते हैं। महंत नरेंद्र गिरी ने सभी साधु-संतों से दो बच्चों के कानून का समर्थन करने और इसको लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए भी आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग 13-13 बच्चे पैदा करके देश की आर्थिक स्थिति को संकट में डाल रहे हैं। क्योंकि जिस तरीके से जनसंख्या विस्फोट हो रहा है उससे देश पर बोझ बढ़ रहा है और इससे देश का विकास भी प्रभावित हो रहा है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि उत्तराखंड सहित कई राज्यों में दो बच्चों से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर पंचायत चुनाव लड़ने पर रोक का कानून बन चुका है। इसलिए देश में ऐसे कानून की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि तेजी से बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण किया जा सके। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या की वजह से कई गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *