mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*तेल कंपनियों ने फिर बढ़ाई दरें, पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड तोड़ बढ़ने से जनता परेशान*

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. रविवार को पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे और डीजल की कीमत में 26 पैसे की वृद्धि हुई. इसके साथ ही पेट्रोल 76.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 67.57 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. यह अब तक का उच्चतम स्तर है.
ये दरें स्थानीय बिक्री कर या वैट के हिसाब से राज्यवार अलग-अलग होती हैं. दिल्ली में दाम सभी महानगरों और अधिकतर राज्य की राजधानियों की तुलना में सबसे कम है. आज की वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले पेट्रोल 14 सितंबर 2013 को 76.06 रुपये प्रति लीटर हुआ था.

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कर्नाटक में चुनावी प्रक्रिया के दौरान 19 दिन की रोक के बाद 14 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना वृद्धि की प्रक्रिया को बहाल किया है. इसके बाद से इनकी कीमत में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है. बीते सप्ताह पेट्रोल के दाम 1.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.64 रुपये प्रति लीटर बढ़े.

देश में पेट्रोल मुंबई में सबसे महंगा है, जहां इसके दाम 84.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह पेट्रोल के दाम भोपाल में 81.83 रुपये प्रति लीटर, पटना में 81.73 रुपये, हैदराबाद में 80.76 रुपये और श्रीनगर में 80.35 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

अधिसूचना के अनुसार कोलकाता में पेट्रोल अब 78.91 रुपये और चेन्नई में 79.13 रुपये प्रति लीटर है. सबसे सस्ता पेट्रोल पणजी में 70.26 रुपये प्रति लीटर है.

वहीं, डीजल सबसे महंगा हैदराबाद में 73.45 रुपये प्रति लीटर है. जिन अन्य शहरों में यह 70 रुपये प्रति लीटर से अधिक महंगा है, उनमें त्रिवेंद्रम (73.34 रुपये), रायपुर (72.96 रुपये) , गांधीनगर (72.63 रुपये), भुवनेश्वर (72.43 रुपये), पटना (72.24 रुपये), जयपुर (71.97 रुपये), रांची (71.35 रुपये), भोपाल (71.12 रुपये) और श्रीनगर (70.96 रुपये) हैं.

मुंबई में डीजल 71.94 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 70.12 रुपये, चेन्नई में 71.32 रुपये प्रति और चेन्नई में 71.32 रुपये प्रति लीटर है. सबसे सस्ता डीजल अभी पोर्ट ब्लेयर में 63.35 रुपये प्रति लीटर है.