mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

तो क्या सपना चौधरी ने सपने में लिया था कांग्रेस की सदस्यता सामने आई कांग्रेस की सदस्यता फॉर्म की रसीद पढ़िए द इंडियन ओपिनियन पर आदित्य यादव की खास रिपोर्ट


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। उन्होंने आगे जोड़ा, “मेरी कांग्रेस में जाने की कोई इच्छा नहीं है। मैं कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करूंगी और मेरी राज बब्बर से कोई मुलाकात नहीं हुई है। मीडिया में जो तस्वीरें चल रही हैं वो पुरानी है। उन्होंने कहा कि मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है” लेकिन उनके इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि कुछ तस्वीरें दूसरी ओर इशारा कर रही हैं। सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। साथ ही एक फॉर्म भी सामने आया है जिस पर उनकी सदस्यता से जुड़ी सारी जानकारी है। इस फॉर्म पर सपना के दस्तखत भी हैं। 

हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से उनकी बात हुई और प्रियंका ने उनसे अच्छे से बात की। उन्होंने भविष्य में भी कांग्रेस से जुड़ने की बात से इनकार किया।

दरअसल, शनिवार को ये खबर आई थी कि सपना चौधरी ने कांग्रेस की सदस्यता लेली है। इसके साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर घूम रही थी। सपना ने बताया कि ये तस्वीरें पुरानी हैं। 

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने एक ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में ‘शामिल होने’ पर स्वागत किया था।