mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

दूसरे नेताओं ने अपने और रिश्तेदारों के बंगले बनवाए मोदी ने अपने नहीं लाखों गरीबों के घर बनवाए- स्वतंत्र देव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने और अपने परिवार के लिए कोई मकान नहीं बनवाया। उन्होंने गरीबों के मकान बनवाए। उनके परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी गाड़ी में सफर नहीं करता। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने चार बार संयुक्त राष्ट्र संघ के सत्र को संबोधित किया। वे विश्वेश्वरैया हाल में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में बम नहीं गिरते। सरकार व्यवस्था और सिस्टम से चलती है। शासन संविधान और कानून से चल रहा है। पहले जो सरकार थी उसमें बेटियां स्कूटी से गांव से बाहर नहीं निकल सकती थी वह चाहे भले ही यादव समाज की बेटी हो।

स्वतंत्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 4:50 लाख नियुक्तियां हुई। किसी भी नियुक्ति में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की लिस्ट नहीं गई। नियुक्तियों में जातिवाद नहीं चला। सारी नियुक्तियां निष्पक्षता के साथ की गई। बिना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के हाथ में सत्ता नहीं है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा था कि परिवार से बड़ा समाज है और समाज से बड़ा देश है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए फांसी के फंदे को चूमा उसकी बात सपा बसपा और कांग्रेस नहीं करेगी यह कार्य भाजपा को ही करना होगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब भाजपा के दो सांसद थे तो अटल जी पर कटाक्ष किया जाता था कि हम दो हमारे दो। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया।

सोनिया जी ने अटल जी को भ्रष्टाचारी कहा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने कभी अपने लिए कोई मकान नहीं बनवाया अपने परिवार के लिए कुछ नहीं किया। वह हमेशा देश और समाज की चिंता करते थे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल में रहते हुए भी कश्मीर के लिए लड़ाई लड़ी और मंत्री पद को ठोकर मार दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है और ना ही ट्रस्ट। यह उन सभी लोगों की पार्टी है जो लोग भाजपा में काम कर रहे हैं। मेरी नियुक्ति भी 3 साल के लिए ही हुई है। लोग कहते हैं कि भाजपा में यादव नहीं है मैं कह रहा हूं कि भाजपा यादवों से ही चल रही है।

पॉलिटिकल डेस्क द इंडियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *