mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

देहरादून में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।

उत्तराखण्ड़ :मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में दस प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने “इन्वेस्ट इण्डिया” द्वारा तैयार की गई वैलनेस रिपोर्ट का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं के इनोवेटिव कार्यों एवं उनके विचारों को प्रोत्साहित कर रही है।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 से देश के हर क्षेत्र में नवाचार हुए हैं। स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे तमाम योजनाओं के जरिए देश में काम करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला है।


उन्होंने कहा कि स्टार्टअप करने वाले युवाओं की पहचान अभी अपने क्षेत्र और जिले स्तर की है, आने वाले समय में कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाएंगे। मेहनत के सुखद परिणाम अवश्य मिलते हैं। धैर्य एवं दूरदर्शिता ही मनुष्य को कर्मयोगी बनाती है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्टार्ट अप उत्तराखण्ड के तहत “आइडिया ग्रेट चैलेंज” के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को ₹50 हज़ार से बढ़ाकर ₹2 लाख तथा स्टार्टअप को एक साल तक दिया जाने वाला मासिक भत्ता ₹10 हज़ार से बढ़ाकर ₹15 हज़ार किए जाने की घोषणा की। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को दिए जाने वाले मासिक भत्ता ₹15 हज़ार से बढ़ाकर ₹20 हज़ार किये जाने की घोषणा की गई।


इस अवसर पर विधायक श्री विनोद चमोली, सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक/आयुक्त उद्योग, श्री रणवीर सिंह चौहान, टाई देहरादून के चेयरमैन श्री प्रकाश, उद्योग निदेशक श्री सुधीर चन्द्र नौटियाल, संयुक्त निदेशक श्री शिखर सक्सेना सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी, द इण्डियन ओपिनियन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *