mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

निर्विरोध सदस्य चुने जाने पर किया गया स्वागत!

बाराबंकी: जिला पंचायत सदस्य मो0 अहमद शहंशाह को जिला योजना समिति का निर्विरोध सदस्य चुने जाने पर गांधी भवन में स्वागत किया गया। जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह एवं अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता ने मो0 अहमद शहनशाह को जिला योजना समिति के निर्वाचित होने पर सदस्य का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस मौके पर मो0 अहमद शहंशाह ने गांधी भवन पहुंच पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मो0 अहमद शहंशाह के साथ देवा जिला पंचायत सदस्य ओम प्रभा बिट्टो सिद्धौर जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव का जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके समाजवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि डॉ लोहिया कहा करते थे कि ग्रामीण क्षेत्रों से ही राजनीति में नवयुवक तैयार होंगे,जो जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिरौलीगौसपुर की जनता ने मो0 अहमद शहंशाह को जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता कर विकास की गति को तेज करने का काम किया है और जिला योजना समिति का सदस्य होकर वह अपने क्षेत्र की जनता को उन सभी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करा सकेंगे जिनका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता था।

जिला पंचायत सदस्य मो0अहमद शहंशाह ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म है,जनता से जुड़ी पंचायती राज योजना का ठीक प्रकार से क्रियान्वयन करना मेरा कर्तव्य है। क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराना नैतिक धर्म है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मो0अशफाक डीडीसी विजय यादव मो रेहान हाशामी विनय कुमार सिंह मृत्युजय शर्मा तौकीर कर्रार अनुपम सिंह राठौर गुलजार वारसी साहिल इब्राहिम मो0 वासिक मुनीर कुरैशी सत्यवान वर्मा मो0 हनीफ हसनैन हैदर समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-मोहित शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *